इंडिगो की भोपाल से आगरा तक सीधी उड़ान 29 मार्च से आरंभ होगी

इंडिगो की भोपाल से आगरा तक सीधी उड़ान 29 मार्च से आरंभ होगी


भोपाल। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने भोपाल से लखनऊ के बाद अब आगरा तक डायरेक्ट उड़ान शुरू करने का एलान किया है। आगरा तक का सफर मात्र 1 घंटा 35 मिनट में पूरा होगा। 29 मार्च से शुरू हो रहे इस रूट पर कंपनी 72 सीटों वाला एटीआर विमान चलाएगी।


भोपाल से सर्वाधिक स्लॉट इंडिगो को मिले थे


बताया जाता है कि एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में एयरलाइंस कंपनियों की मांग के अनुरूप समर शेड्यूल के लिए उड़ानों के स्लॉट जारी किए थे। इसमें भोपाल से सर्वाधिक स्लॉट इंडिगो को मिले थे।


लखनऊ उड़ान का शेड्यूल जारी किया था


जानकारी के अनुसार कंपनी ने हाल में अपनी लखनऊ उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। शनिवार को आगरा उड़ान का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। कंपनी ने भोपाल से कोलकात्ता, प्रयागराज, सूरत, नागपुर एवं अहमदाबाद के लिए स्लॉट लिए हैं पर इसका शेड्यूल जारी होना बाकी है।


 

कोलकात्ता उड़ानः इंतजार लंबा हुआ


इंडिगो को विंटर सीजन में ही भोपाल से नागपुर, अहमदाबाद एवं प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू करने का स्लॉट मिला था लेकिन उड़ानें प्रारंभ नहीं की। कोलकात्ता तक डेढ़ साल से उड़ान की मांग की जा रही है।


सर्वे भी कराया लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो सकी


कंपनी ने सर्वे भी कराया लेकिन उड़ान शुरू नहीं हो सकी है। ट्रेन में कोलकात्ता तक 24 घंटे से अधिक समय लगता है इस कारण उड़ान को अच्छा लोड मिल सकता है।


 

भोपाल-आगरा उड़ान संख्या 6-ई 7929/7931 का शेड्यूल


आगरा प्रस्थान सुबह 11.05 बजे


भोपाल आगमन दोपहर 12.30 बजे


भोपाल प्रस्थान दोपहर 12.55 बजे


आगरा आगमन दोपहर 02.30 बजे