झांसी। कोरोना वायरस से झांसी जिले के सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर प्रयास में लगा हुआ है। झांसी जिलाधिकारी ने झांसी से लगे मध्य प्रदेश के बार्डरों से यात्री वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।
झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोरोना वायरस से जनता को सुरक्षित बनाने के लिए झांसी से लगे मध्य प्रदेश क्षेत्रों से आवागमन को तत्काल आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही जनता से साफ-सफाई रखने की अपील की है।
झांसी लगे मध्य प्रदेश के क्षेत्रों से यात्री वाहनों का आवागमन किया बंद