कांग्रेस सरकार की विदाई की खुशी में मिष्ठान वितरण किया

करैरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल करैरा द्वारा हेमंत शर्मा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर आतिशबाजी की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। झूठ की बुनियाद पर बनाई गई किसान विरोधी, युवा विरोधी एवं विकास विरोधी कांग्रेस की सरकार को शुक्रवार को मध्यप्रदेश से विदाई दी गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ अल्पमत में आने पर इस्तीफा दिया गया उसके साथ ही पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल छा गया। करैरा नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके गुप्ता, धनीराम यादव, अरविंद बेडर, हेमंत शर्मा, जयप्रकाश सोनी, किशन यादव, सोनू खटीक, अन्नाी बंसल, हरिशंकर परिहार, सुरेश शर्मा, चंदू सक्सेना, दिलीप सिंघल, नन्हे खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।