खेल टीचर पर कुकर्म का केस
इंदौर। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और कुकर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित महू में निजी स्कूल में खेल टीचर है।
टीआई देवेंद्र कुमार के मुताबिक 22 वर्षीय महिला की करीब आठ महीने पूर्व शादी हुई थी। उसका आरोप है कि पति ने दहेज की मांग की और मारपीट करने लगा। वह उसके साथ कुकर्म भी करता था।