लुटेरी दुल्हन रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करा देती चुप

लुटेरी दुल्हन रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करा देती चुप


भोपाल। लुटेरी दुल्हन ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने कई लोगों को ऐसे लूटा है। कोई पुलिस में जाने की धमकी देता था तो उसको रेप केस में फंसाने की धमकी देकर चुप करा देती थी। महिला को कोर्ट ने पेश किया,शनिवार को उसे जेल भेज दिया, जबकि रामफल की दो दिन की रिमांड मिली है। मालूम हो कि शुक्रवार को रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत पर रानी और रामफल को गिरफ्तार किया था। रानी ने बुजुर्ग से शादी की थी। उसने पूछताछ में बताया कि उसने कई लोगों को लूटा, लेकिन कोई उसकी शिकायत पुलिस में करने में हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। जेवर और रकम लूटने के बाद पीड़ित पुलिस जाने की बात करता था। उस कहते थे कि रेप की शिकायत में फंसा दूंगी तो वह चुप होकर बैठ जाता थी। महिला की 18 साल की एक बेटी है। रामफल सेना से गड़बड़ी में निकाला गया था।सुनीता उसकी दूसरी पत्नी है।